फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अवैध कब्जे हटवाने के लिए चलेगा अभियान

Fri, 04 Aug 2023 12:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
तहसील स्तरीय समीक्षा बैठक करते एसडीएम संजय कुमार। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर एसडीएम संजय कुमार की अध्यक्षता में एंटी भूमाफिया के तहत तहसील स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। एसडीएम ने विद्युत, राजस्व, नगर पंचायत, जिला पंचायत, शिक्षा, सिंचाई, वन विभाग और लोक निर्माण विभाग की राजकीय भूमि पर भूमाफिया द्वारा कब्जा किए जाने की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से दो दिन में उनकी जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण की रिपोर्ट मांगी और बताया कि अगले महीने में इन जमीनों को कब्जामुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन




एसडीएम ने राजकीय, ग्राम समाज और निजी व्यक्तियों की जमीन पर जबरन कब्जे वाले प्रकरणों में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार एंटी भूमाफिया के तहत सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर भूमाफिया द्वारा किसी भी प्रकार से किए गए कब्जे को हटवाने के लिए अगले महीने से विशेष अभियान चलाया जाएगा।



सभी विभागाध्यक्षों को अवैध कब्जे में फंसी अपनी जमीनों को चिन्हित कर उनके बारे में रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। बैठक में वन विभाग, विकास विभाग एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग न किए जाने पर इनके खिलाफ जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें