फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मंत्री स्वतंत्र देव ने कहा, पहले कांवड़ यात्रा-रामलीला पर लगता था प्रतिबंध, अब बरसते हैं फूल

Fri, 24 Nov 2023 01:09 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

 प्रदेश के जल शक्ति व बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह हाथरस के रामलीला मैदान में 133वें वार्षिक कंश-बध श्रीकृष्ण-बलराम आगमन पर आयोजित मधुर कृष्ण लीला कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पूर्व सरकारों पर जमकर हल्ला बोला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का कहना है कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार भगवान श्रीकृष्ण के सभी उपदेशों को अंगीकार कर प्रदेश की तस्वीर बदलने में जुटी है। पहले की सरकारों में कांवड़ यात्रा व रामलीला पर प्रतिबंध लगता था। आज कांवड़ यात्रा पर फूलों की वर्षा हो रही है। 

विज्ञापन




 प्रदेश के जल शक्ति व बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह 23 नवंबर को शहर के रामलीला मैदान में 133वें वार्षिक कंश-बध श्रीकृष्ण-बलराम आगमन पर आयोजित मधुर कृष्ण लीला कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। आगे उन्होंने कहा कि आज परिवर्तन आया है। आज अयोध्या, काशी और मथुरा में ईंट रखने तक के लिए जगह नहीं है। पिछले एक साल में उत्तर प्रदेश में 31 करोड़ सैलानी दुनिया और देश से यहां पहुंचे। 
विज्ञापन


31 करोड़ श्रद्धालु दर्शन करने के लिए मथुरा, काशी और अयोध्या पहुंचे। एक भी ई-रिक्शा, ठेले वाला और होटल खाली नहीं रहता है। आने वाले समय में अयोध्या और चित्रकूट में एक ईंच भी जगह भविष्य में नहीं मिलने वाला है। पहले लोग रात 11 बजे के बाद काशी नहीं जाते थे। आज आज रात को 11 बजे भी हाथरस की बेटी जेवर पहनकर काशी जा सकती है और कोई उसे छेड़ नहीं सकता है।  

कैबिनेट मंत्री ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि योगी और मोदी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखिए। दुनिया में सब को छोड़ देना, लेकिन मोदी और योगी को कभी मत छोड़ना।  उनका बस चलेगा तो अपने चमच से भोजन कराएंगे। उन्होंने लोगों से पांच काम करने के लिए कहा सनातन धर्म इस मातृ भूमि का इस दुनिया में जयजयकार है। वहीं अंग्रेज भारत माता की जय बोलने पर गोली चलाते थे, वहीं आज लंदन की धरती पर वहीं विक्टोरिया महल में घूमते हैं तो भारत माता की जयजयकार होती है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में लक्ष्मी नारायण शर्मा एडवोकेट, गोपाल प्रसाद शर्मा एडवोकेट, वीनेश शर्मा, उमेश शर्मा रॉवी, डॉ शेखर शर्मा, पीयूष शर्मा, रोहित शर्मा, पंकज शर्मा, शुभम शर्मा, गौरव, देव वशिष्ठ, प्रणव वशिष्ठ आदि लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें