फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री को श्रद्धांजलि देने आए प्रदेश सरकार के कई मंत्री व अन्य राजनेता

विज्ञापन
रामवीर उपाध्याय को श्रद्धांजलि देते पूर्व मंत्री जयवीर सिंह। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के लेबर कॉलोनी स्थित निवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालोें का तांता लगा रहा। प्रदेश सरकार के कई मंत्री, विधायकों व अन्य नेताओं ने उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के निवास पर उन्हें पुष्पांजलि देने वालों का शुक्रवार को भी तांता लगा रहा।
प्रदेश सरकार के कबीना मंत्री जयवीर सिंह ने शाम को उनके निवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके परिजनों को सांत्वना दी। इससे पहले प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा भी उनके निवास पर पहुंचे और उन्हें शोक श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री चौ.बाबूलाल, विधायक अनिल पाराशर, विधायक राजेश चौधरी, भाजपा के प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी, सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी सहित तमाम राजनेताओं और अधिकारियों ने उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि दी।
विज्ञापन

इधर, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक रविवार को उनके निवास पर शोक व्यक्त करने आएंगे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक 11 सितंबर को दोपहर 1.15 बजे रामवीर उपाध्याय के लेबर कॉलोनी स्थित निवास पर पहुंचेंगे। उसके बाद वह सवा दो बजे यहां से प्रस्थान कर जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें