फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 35 सेकंड तक सड़क पर सांडों का तांडव, मची भगदड़

विज्ञापन
रोड श्याम प्रेस कंपाउंड के सामने सफेद सांड ने भूरे सांड को हवा में उछाल दिया - फोटो : samvad
विज्ञापन
अलीगढ़ रोड पर श्याम प्रेस कंपाउंड के सामने दो सांड बीच सड़क पर भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर उठा-पटक हुई। इससे पुल के सामने यातायात थम गया। लड़ाई की चपेट में कई मोटरसाइकिल आ गईं। चाय और जूस की दुकानों पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। बचने के प्रयास में बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिर पड़े। एक सांड ने दूसरे को ठेले पर पलट दिया। करीब 35 सेकंड तक चले इस उत्पात से लोगों की सांसें थमी रहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर घूमते निराश्रित पशुओं से आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें