विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने दुष्कर्म के आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अब बहन-बेटियों के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो लोग हिंदू समाज की बहन बेटियों को निशाना बना रहे हैं, ऐसे लोगों को बिल्कुल भी माफ नहीं किया जाएगा।
मुरसान में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में विश्व हिंदू महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने दुष्कर्म के आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब बहन-बेटियों के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो लोग हिंदू समाज की बहन बेटियों को निशाना बना रहे हैं, ऐसे लोगों को बिल्कुल भी माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री तथा पुलिस प्रशासन से इस घिनौने कृत्य में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने और रासुका के तहत कार्रवाई करने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में अलीगढ़ मंडल प्रभारी राजकुमार पाठक, जिला प्रभारी आशीष कौशिक एडवोकेट, जिला महामंत्री विशाल वार्ष्णेय अपना वाले, जिला मंत्री राम वर्मा आदि थे।