पीसी बागला डिग्री कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की सीटें खाली रह गईं। इस कोर्स की 360 सीटों पर सिर्फ 255 विद्यार्थियों ने ही प्रवेश लिया है, जबकि बी.कॉम की सभी 180 सीटें भर चुकी हैं।
जिले के प्रमुख महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया लगभग पूर्ण हो चुकी है। बी.कॉम की 180 सीटों के सापेक्ष कॉलेज में 290 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि बी.कॉम की सभी सीटें भर चुकी हैं। इसके बावजूद काफी विद्यार्थी और उनके अभिभावक प्रवेश के लिए कॉलेज के चक्कर काट रहे हैं। अभिभावक अपने बच्चों के बी.कॉम में प्रवेश के लिए जुगत भिड़ा रहे हैं। सीटें फुल होने से इन विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिल पा रहा है।
-
कोर्स का नाम सीटों की संख्या प्रवेश ले चुके विद्यार्थियों की संख्या
बीएससी 360 - 255
बी.कॉम 180 - 180
बी.कॉम प्रथम वर्ष की सीटें भर चुकी हैं। अगर कोई विद्यार्थी अपना प्रवेश रद्द कराता है, तभी उसके स्थान पर किसी और विद्यार्थी को इस कोर्स में प्रवेश दिया जा सकता है। पूर्व में वेब पंजीकरण करा चुके विद्यार्थी बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश ले सकते हैं।
- महावीर सिंह छौंकर, प्राचार्य पीसी बागला डिग्री कॉलेज हाथरस।