क्षेत्र के एक गांव से एक 19 वर्षीय युवती को उसका जीजा बहला-फुसलाकर 20 दिसंबर की रात को ले गया।
पिता का कहना है कि मथुरा जिले के गांव निवासी उनका दामाद 20 दिसंबर की रात को घर पर आया था और वह युवती को साथ ले गया। उसकी कई जगहों पर तलाश की गई है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।