फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब जी: जेठ का बेटा रखता है बेटी पर बुरी नजर, दहशत में हैं जीने को मजबूर

Mon, 19 Feb 2024 12:06 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

महिला ने अपने जेठ के बेटे पर आरोप लगाया कि वह उसकी बेटी को गलत नजरों से देखता है। विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट करता है। जिससे वह और उसकी बेटी दहशत में जीने को मजबूर हैं। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना काेतवाली सदर हाथरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र निवासी एक महिला ने जेठ के लड़के द्वारा बेटी पर गलत नीयत रखने का आरोप लगाते हुए कोतवाली सदर में तहरीर दी है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


जयपुर निवासी एक महिला की लगभग बीस साल पहले कोतवाली सदर क्षेत्र के आगरा रोड निवासी युवक के साथ शादी हुई थी। 18 फरवरी को महिला अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ कोतवाली सदर पहुंची। जहां उसने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि उसके जेठ का लड़का उसकी बेटी पर गलत नजर रखता है। विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट करता है। इससे वह और उसकी बेटी दहशत में जीने को मजबूर हैं। महिला की तहरीर पर कोतवाली सदर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें