एक भाभी अपने देवर से इस कदर परेशान है कि वह अपने दो बच्चों को लेकर ट्रेन से कटने के लिए आकर रेलवे लाइन पर लेट गई। ट्रेन आने से पहले आसपास के लोगों ने उन तीनों को रेलवे लाइन से हटाया और परिवार वालों को बुलाकर समझाया।
हाथरस में मुरसान कोतवाली के निकट रेलवे लाइन पर इगलास क्षेत्र के गांव नगला डागुर की रहने वाली एक महिला अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन से कटने के लिए रेलवे लाइन पर आकर लेट गई। आसपास के लोगों ने महिला को रेलवे लाइन से उठाया और परिजनों को बुला लिया।
मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। महिला से ऐसा करने की वजह पूछी गई, तो महिला ने बताया कि उसे आए दिन उसका देवर परेशान करता रहता है। इस कारण वह आत्महत्या करने के लिए ट्रेन से कटने आई है। मौके पर पहुंचा पति समझा-बुझाकर पत्नी को साथ ले गया।