फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मारपीट-पथराव कर कार के शीशे तोड़े, लिख दिया अबकी गाड़ी तोड़ी है, अबकी तोए तोड़ेंगे

Tue, 28 Feb 2023 06:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सहपऊ के गांव थरौरा में मारपीट के बाद जब पुलिस से शिकायत की, तो आरोपियों ने उनकी टूटी कार पर धमकी लिख दी कि राजेश, अबकी गाड़ी तोड़ी है, अबकी तोए तोड़ेंगे।
विज्ञापन
कार पर लिखी धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहपऊ के गांव थरौरा में चार युवकों ने एक ग्रामीण के परिजनों से मारपीट की। पथराव करके कार के शीशे तोड़ दिए। मामले में पुलिस से शिकायत की गई, तो आरोपियों ने उसकी कार पर धमकी लिख दी कि अबकी गाड़ी तोड़ी है, अबकी तोए तोड़ेंगे।

विज्ञापन


गांव थरौरा निवासी जागेश कुमार ने बताया कि 26 फरवरी रात आठ बजे उसके बड़े भाई राजेश का गांव के युवकों से विवाद हो गया था। मारपीट होने पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। उसी रात 10 बजे आरोपी अपने भाइयों के साथ उसके घर में घुस आया। गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसके बाद पथराव किया जिससे उसकी कार के शीशे टूट गए।

 पथराव में जागेश, उसकी पत्नी, भाभी, पालतू कुत्ता घायल हो गए। सूचना मिलने पर एक बार फिर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया। आरोप है कि समझौता होने के बाद आरोपी पक्ष उन्हें लगातार धमका रहा है। उन्होंने जब पुलिस से शिकायत की, तो आरोपियों ने उनकी टूटी कार पर धमकी लिख दी कि राजेश, अबकी गाड़ी तोड़ी है, अबकी तोए तोड़ेंगे। पीड़ित जागेश ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें