फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की दी धमकी, मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की शुरू

Mon, 25 Mar 2024 12:13 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

रात में एक नामजद व्यक्ति घर में घुस आया। जब घर वालों ने रात्रि में घर में घुसने के बारे में पूछा तो छूटते ही आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। 
पीड़ित की मां और उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे उसकी मां के गंभीर चोट आई हैं।
विज्ञापन
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव कछपुरा में 23 मार्च की रात एक नामजद एक घर में घुस गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने मकान स्वामी व उसके परिजनों के साथ मारपीट कर दी। आरोप जिंदा जलाने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। घटना के संबंध में कोतवाली हाथरस गेट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव कछपुरा निवासी राजेश कुमार पुत्र रूप किशोर ने कोतवाली हाथरस गेट में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि 23 मार्च की रात में एक नामजद व्यक्ति घर में घुस आया। जब घर वालों ने रात्रि में घर में घुसने के बारे में पूछा तो छूटते ही आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। 

पीड़ित की मां और उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे उसकी मां के गंभीर चोट आई हैं। आरोपी घर से भागते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें