ट्रक की टक्कर लगने से सड़क पर पड़ी पेड़ की टहनी
- फोटो : संवाद
गांव छीतीपुर के पास नगला रति मार्ग पर ट्रक की टक्कर से टूटी पेड़ की टहनी से मोपेड सवार युवक व एक किशोरी घायल हो गई। ग्रामीणों ने किशोरी को सीएचसी में भर्ती कराया है। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई।
31 अगस्त की दोपहर एक ट्रक नगला रति की ओर से हसायन की तरफ आ रहा था। गांव छीतीपुर के पास सड़क किनारे खड़े पेड़ की टहनी ट्रक की टक्कर से टूट गई। टहनी की चपेट में आकर मोपेड सवार ज्ञान सिंह व वहां खड़ी एक किशोरी घायल हो गई। ग्रामीणों ने किशोरी को सीएचसी में भर्ती कराया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वहीं, ट्रक की टक्कर से उपकेंद्र हसायन से गांव जाऊ के फीडर के लिए जा रही लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई।