किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी नौ मई को ननिहाल जा रही थी। रास्ते में शोएब व इमरान ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया और जबर्दस्ती भट्ठे के पीछे खींचकर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख सुनकर मौके पर लोग आए तो यह लोग उसे और उसके भाई को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। आरोपियों ने इसका वीडियो भी बना लिया।
एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाने के मामले में शनिवार को आधी रात के बाद पीड़ित परिवार की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी नौ मई को ननिहाल जा रही थी। रास्ते में शोएब व इमरान ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया और जबर्दस्ती भट्ठे के पीछे खींचकर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख सुनकर मौके पर लोग आए तो यह लोग उसे और उसके भाई को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। आरोपियों ने इसका वीडियो भी बना लिया।
किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसकी पुत्री को वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करते थे। जब यह बात कस्बे के लोगों को पता चली तो शनिवार की शाम को काफी संख्या में भाजपा व बजरंग दल के नेता थाने पहुंच गए। किशोरी के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने को लेकर इनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
मामला बढ़ता देख सीओ हाथरस सुरेंद्र सिंह और अन्य थानों की पुलिस भी वहां पहुंच गई। शनिवार की रात को दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया और आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। आरोपियों को रविवार को जेल भेज दिया गया है।