फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती इंटर कॉलेज में लगा पुस्तक मेला

विज्ञापन
पुस्तक मेला का उद्घाटन करते डीआईओएश। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सरस्वती इंटर कॉलेज में राजीव प्रकाशन, प्रयागराज द्वारा एनसीईआरटी की पुस्तकें विद्यार्थियों को उपलब्ध कराने के लिए पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन डीआईओएस सुनील कुमार ने किया। डीआईओएस ने कहा कि विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, जिससे विद्यार्थियों को कोई असुविधा नहीं हो। कॉलेज के प्रधानाचार्य सत्यभान गुप्ता ने इस मौके पर विद्यार्थियों को पुस्तकें उपलब्ध कराई। राजीव प्रकाशन के सुभाष गौतम ने इच्छुक विद्यार्थियों को सभी आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। मेले में उप प्रधानाचार्य अशोक कुमार शर्मा, रामवीर सिंह, मुकेश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें