हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन के निकट बुधवार रात एक बुजुर्ग का शव मिला। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पर रखवाया। बृहस्पतिवार की सुबह परिवार के लोगों ने मृतक की पहचान 65 वर्षीय यादराम निवासी कस्बा मेंडू के रूप में की। यादराम स्टेशन के निकट जूते-चप्पल की मरम्मत करते थे। बीमारी से मौत की आशंका जाहिर की जा रही है। एसओ ललित शर्मा ने बताया कि शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। संवाद