फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अलीगढ़ में मिले शव की हुई शिनाख्त, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ के गांधी पार्क थाने के बौनेर पर मिले शव की पहचान हो गई है। शव नगर के मोहल्ला दमदमा निवासी योगेश कुमार (23) पुत्र रेखा देवी पत्नी स्व. प्रवेंद्र कुमार की है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए एसएसपी अलीगढ़ से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




नगर के मोहल्ला दमदमा निवासी रेखा देवी पत्नी स्व प्रवेंद्र कुमार ने 23 मई को कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर में उल्लेख किया था कि उसका बेटा योगेश कुमार भारद्वाज उर्फ यश 17 मई को दोपहर साढ़े ग्यारह बजे तहसील पर काम से गया था। काफी देर तक नहीं लौटा तो उसके मोबाइल पर संपर्क किया गया। उसका मोबाइल बंद था। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर योगेश की तलाश शुरू कर दी।



बुधवार को पता चला कि थाना गांधी पार्क अलीगढ़ के बौनेर पर सड़क किनारे एक शव बरामद हुआ था। बृहस्पतिवार को कपड़ों और जूतों से उसकी शिनाख्त हो गई। पुलिस ने मृतक के शव के फोटो परिजनों को दिखाये। परिजनों ने अलीगढ़ एसएसपी से भेंट कर दोषियों को पता लगाकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें