फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: राजमार्ग पर मिला युवक का रक्तरंजित शव

Sat, 20 May 2023 12:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा रोड पर पेट्रोल पंप के निकट से बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने एक युवक का रक्तरंजित शव बरामद किया है। पुलिस युवक की पहचान कराने में जुटी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन





कोतवाली पुलिस को हाथरस रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप के निकट हाईवे किनारे युवक के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। आनन-फानन पुलिस युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शरीर पर चोटों के निशान थे और शव रक्तरंजित था।


पुलिस को युवक की जेब से रोडवेज बस का टिकट मिला है, जो बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे अलीगढ़ में जारी किया गया था। इसके आधार पर माना जा रहा है कि युवक ने अलीगढ़ से सादाबाद तक का सफर रोडवेज बस से किया था। इसके बाद की घटना पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है। पुलिस घटना को हादसे की नजर से देख रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें