फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कोल्ड स्टोरेज में लहुलुहान हालत में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 15 Jun 2024 05:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

परिजन जब कोल्ड स्टोरेज पहुंचे तो देवा मृत अवस्था में पड़ा मिला। शव को कंबल से ढक दिया गया था। कंबल हटाकर देखा तो शरीर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के शांती कोल्ड स्टोरेज में एक युवक का शव लहुलुहान अवस्था में मिला। परिजनों का आरोप है कि युवक की जान कोल्ड स्टोरेज स्वामी से झगड़े के दौरान गई है।

विज्ञापन


अलीगढ़ के भांकरी अहवासी निवासी अशोक कुमार ने कोतवाली हाथरस जंक्शन में तहरीर दी है। आरोप है कि उनका बेटा देवेंद्र कुमार उर्फ देवा शांती कोल्ड स्टोरेज में रात्रि ड्यूटी करता था। देवा के साथ में विजेंद्र निवासी रतशोई थाना गंगीरी, अलीगढ़ भी रात्रि ड्यूटी करता है। सुबह सात बजे घर पर बेटे के लिए सूखा दूध पाउडर लाने के लिए फोन आया।

वहीं भांजे पंकज को कोल्ड स्टोरेज के स्वामी से झगड़ा होने की सूचना दी गई। परिजन जब कोल्ड स्टोरेज पहुंचे तो देवा मृत अवस्था में पड़ा मिला। शव को कंबल से ढक दिया गया था। कंबल हटाकर देखा तो शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें