फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: भारतीय किसान यूनियन भानु ने की घोषणा, 20 दिसंबर से यमुना एक्सप्रेस वे पर होगा चक्का जाम

Sun, 17 Dec 2023 12:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

राष्ट्रीय महासचिव धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले निर्देशों के अनुसार वह फिलहाल दो-तीन दिनों तक इंतजार करेंगे। प्रशासन की ओर से अगर मुआवजा को लेकर कोई सकारात्मक पहल नहीं होती है तो राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर 20 दिसंबर से यमुना एक्सप्रेस वे पर चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
मिढ़ावली में तीसरे दिन भी किसानों के साथ धरने पर भाकियू भानु के पदाधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिढ़ावली में रिंग रोड निर्माण के लिए अधिग्रहीत की गई जमीन के मुआवजे के लिए भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के बैनर तले किसानों का धरना शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम और तहसीलदार के समझाने के बाद भी भाकियू ने 20 दिसंबर से यमुना एक्सप्रेस वे पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन



भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला अध्यक्ष ठाकुर राम जादौन शनिवार को किसानों से बातचीत करने पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्णय और नीतियों को किसानों के साथ साझा करते हुए उन्होंने धरना-प्रदर्शन पर बैठे किसानों में उत्साह बढ़ाया। शुक्रवार की शाम एसडीएम मनीष कुमार और तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर किसान संगठन नेता और किसानों से बातचीत के लिए पहुंचे थे। उन्होंने किसानों की मांगों को शीर्ष अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन किसान नहीं झुके।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय महासचिव धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले निर्देशों के अनुसार वह फिलहाल दो-तीन दिनों तक इंतजार करेंगे। प्रशासन की ओर से अगर मुआवजा को लेकर कोई सकारात्मक पहल नहीं होती है तो राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर 20 दिसंबर से यमुना एक्सप्रेस वे पर चक्का जाम किया जाएगा। प्रशासन अब तक किसानों की मांग और समस्या की अनदेखी करते चल रहा है। अब आंदोलन को तेज करने की जरूरत है। किसानों को उनका हक दिलाने के लिए होना चक्का जाम करना होगा। धरना स्थल पर पदम सिंह, जल सिंह, राजेश, डॉ. नित्य प्रकाश, हाकिम सिंह, होरीलाल, रणवीर सिंह, छेदीलाल, जगदीश रावत, राजेश कुमार, पातीराम, हाकिम सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें