मृतक भाजपा कार्यकर्ता दलवीर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
अयोध्या से रामलला के दर्शन कर लौटते समय 14 फरवरी की सुबह खंदौली मोड़ पर डंपर की टक्कर से बस सवार 12 भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए थे। इनमें से एक कार्यकर्ता की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई।
उल्लेखनीय कि चार दिन पहले जिले से 50 बसों से करीब ढाई हजार भाजपा कार्यकर्ता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने गए थे। 14 फरवरी की सुबह जब यह भाजपाई लौट रहे थे तो आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे के खंदौली कट के निकट डंपर ने उनकी बस को टक्कर मार दी थी। इस बस में सादाबाद क्षेत्र के कुरसंडा मंडल के भाजपा कार्यकर्ता सवार थे।
इनको उपचार के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां चार की हालत गंभीर थी। 16 फरवरी की सुबह इसमें से 52 वर्षीय दलवीर सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी कुरसंडा की उपचार के दौरान मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। दलवीर की मौत की जानकारी मिलने से स्थानीय भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई। देर शाम तक उनका शव आने का इंतजार किया जा रहा था और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। संवाद