गांव खोंडा निवासी धर्मवीर सिंह अपने वाहन से गांव व परिवार के सदस्यों के साथ गंगा स्नान करके लौट रहे थे। लौटते समय शुक्रवार को गांव मढ़ाका में रास्ते में बुग्गी खड़ी कर दी। बुग्गी को हटाने के लिए कहा तो युवक आनाकानी करने लगा। मुश्किल से धर्मवीर ने अपने दोनों वाहनों को वहां से निकाल लिया। आरोप है कि इसके बाद कुछ लोग बाइक पीछा करते हुए आए और वाहनों को रुकवा लिया। बाइक सवारों ने मारपीट शुरू कर दी, जिसमें एक किशोरी के चोट लगी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।