फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार के पैर की हड्डी टूटी

विज्ञापन
कार की टक्कर से घायल बाइक सवार। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर में कासगंज मार्ग स्थित अगसौली चौराहे पर तेज गति से आ रही कार ने बाइक को रौंद दिया। इससे बाइक सवार के पैर की हड्डी टूट गई। सिर में भी गंभीर चोट लगी है। टक्कर के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। घायल युवक को सीएचसी से रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली के गांव गढ़ी हीरा सिंह निवासी ज्ञानेंद्र पुत्र श्यामवीर दोपहर 12 बजे बाइक से अगसौली चौराहे पर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान कासगंज की तरफ से तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। ज्ञानेंद्र को सीएचसी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के मद्देनजर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर सफेद हाथी साबित हुआ ट्रॉमा सेंटर
हादसे में ज्ञानेंद्र की पैर की हड्डी टूट गई। ट्रॉमा सेंटर पर हड्डी विशेषज्ञ सर्जन मौजूद थे। लेकिन ऑपरेशन थियेटर व एक्स-रे न होने के कारण विशेषज्ञ सर्जन भी कुछ नहीं कर सके। घायल को रेफर कर दिया है। लोगों में इसको लेकर काफी रोष भी है। कहना है कि ट्रामा सेंटर पर अगर सारी सुविधाएं उपलब्ध होती तो मरीजों को बाहर रेफर नहीं करना पड़ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें