फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एक घायल

Sun, 19 Feb 2023 06:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सासनी के गांव बिजाहरी का युवक अपने चचेरे भाई के साथ बाइक से लुटसान गया था। देर रात दोनों घर लौट रहे थे। लुटसान व भोजगढ़ी के बीच स्थित ईंट भट्ठा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों में टक्कर मार दी। 
 
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सासनी- लुटसान रोड पर शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक को अलीगढ़ रेफर किया गया है।

विज्ञापन


सासनी के गांव बिजाहरी निवासी राहुल (21) पुत्र छेदी लाल कुशवाह अपने चचेरे भाई आकाश पुत्र पीतम सिंह के साथ बाइक से लुटसान गया था। देर रात दोनों घर लौट रहे थे। लुटसान व भोजगढ़ी के बीच स्थित ईंट भट्ठा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों में टक्कर मार दी। 

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां राहुल को मृत घोषित कर दिया। आकाश को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें