फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र घायल

Mon, 03 Jul 2023 12:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

रामवीर सिंह दिल्ली में नौकरी करते थे। रविवार को वह बाइक से अपने पुत्र अभिषेक के साथ घर जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े चार बजे बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। परिणामस्वरूप बाइक डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलीगढ़ रोड स्थित गांव गोपी के ओवरब्रिज के निकट बाइक सवार पिता-पुत्र को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे फर्रुखाबाद के नवाबगंज निवासी रामवीर सिंह (46) पुत्र जगत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा पुत्र अभिषेक (24) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिया गया। दोनों दिल्ली से नवाबगंज जा रहे थे।

विज्ञापन


रामवीर सिंह दिल्ली में नौकरी करते थे। रविवार को वह बाइक से अपने पुत्र अभिषेक के साथ घर जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े चार बजे बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। परिणामस्वरूप बाइक डिवाइडर से टकरा गई।

घायल रामवीर को तत्काल एंबुलेंस से सिकंदराराऊ सीएचसी लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। टक्कर में उनके पुत्र अभिषेक को गंभीर चोट आई। उसे सीएचसी से रेफर कर दिया गया है। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को फोन से दी गई। परिजन थाने पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें