क्षेत्र के गांव नगला कृपा निवासी युवक की बुधवार की शाम को सड़क हादसे में मौत हो गई। सौरभ (22) वर्ष पुत्र राजपाल निवासी नगला कृपा एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। बुधवार की शाम को सौरभ अपनी बुआ के बेटे विष्णु के साथ इगलास रोड स्थित गांव गंगागढ़ी से मुरसान की ओर वापस आ रहा था। गांव रायक के पास ट्रैक्टर ट्राॅली और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार सौरभ की मौत हो गई व उसका साथी विष्णु घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस दोनों को जिला अस्पताल ले गई। मौत की सूचना मिलते ही सौरभ के परिजन रोने-बिलखने लगे।