दुर्घटना के बाद मौके पर लगी राहगीरों की भीड़। संवाद
- फोटो : samvad
थाना क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित सब्जी मंडी के निकट मंगलवार शाम एक कैंटर ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
हाथरस के नगला तंदुला निवासी गोविंद (28) पुत्र मती प्रसाद, छोटू (30) पुत्र गंगा प्रसाद एवं गोविंद का साढू रिंकू (34) पुत्र राजवीर निवासी लाला का नगला हाारस मंगलवार शाम बाइक से सासनी से हाथरस जा रहे थे। आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर सब्जी मंडी के निकट पीछे से एक कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रिंकू की मौके पर ही मौत हो गई। गोविंद व छोटू गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई, जिससे सड़क पर थोड़ी देर के लिए जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। उसके बाद यातायात सुचारू कराया। सीएचसी से घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।