फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई, महिला की मौत

Mon, 19 Aug 2024 05:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ रोड स्थित गांव बिलार में फरीदाबाद से कासगंज जा रहे बाइक सवार की बाइक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में पीछे बैठी महिला की मौत हो गई। महिला का पति व तीन वर्षीय बालक घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रवीन कुमार पुत्र नेकसे निवासी गांव नगला करकेट मारहरा जिला एटा अपनी पत्नी ममता (25) व तीन वर्षीय पुत्र आयुष के साथ बाइक पर फरीदाबाद से ससुराल मरथरा अमांपुर कासगंज जा रह थे। रास्ते में बाइक जैसे ही सिकंदराराऊ के बिलार गांव के पास पहुंची तो प्रवीन को नींद की झपकी आ गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। दुर्घटना में पत्नी ममता की मौके पर ही मौत हो गई। प्रवीन व उसका पुत्र आयुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें