आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चंदपा के निकट रविवार की सुबह एक बाइक सांड़ से टकरा गई। हादसे में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बागला संयुक्त अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
सासनी क्षेत्र निवासी शैलेष पुत्र धर्मपाल अपनी पत्नी सोनिया व धर्मवीर पुत्र कुंवरपाल के साथ रविवार की सुबह बाइक से सादाबाद से सासनी जा रहे थे। तभी आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के चंदपा के निकट उनकी बाइक एक सांड़ ने टकरा गई। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा।
बाइकों की भिड़ंत में दो लोग जख्मी
इधर, आगरा-अलीगढ़ बाईपास के निकट दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां एक युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।