फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सुपारी फैक्टरी पर छापा, नमूने भर जांच के लिए भेजा

Thu, 15 Feb 2024 03:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम हाथरस में सुपारी फैक्टरी पर पहुंची। टीम के पहुंचते ही वहां मौजूद कर्मचारियों में खलबली मच गई। टीम ने वहां बनाई जा रही सुपारी के बारे में जानकारी ली। साथ ही संदिग्ध प्रतीत होने पर वहां से पैक्ड एक सुपारी का नमूना लेकर जांच के लिए एफडीए की लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेज दिया।
विज्ञापन
नाई का नगला स्थित सुपारी फैक्टरी के गेट पर खड़ी एफडीए टीम की गाड़ी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन के अपर आयुक्त अलीगढ़ मंडल के नेतृत्व में टीम ने 14 फरवरी को शहर के नाई का नगला स्थित डीएन फूड पर छापा मारा। टीम ने फैक्टरी का गहनता से निरीक्षण किया। संदिग्ध प्रतीत होने पर वहां से पैक्ड सुपारी का नमूना लेकर जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है।

विज्ञापन


14 फरवरी की दोपहर को खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त रामनरेश यादव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम फैक्टरी पर पहुंची। टीम के पहुंचते ही वहां मौजूद कर्मचारियों में खलबली मच गई। टीम ने वहां बनाई जा रही सुपारी के बारे में जानकारी ली।

साथ ही संदिग्ध प्रतीत होने पर वहां से पैक्ड एक सुपारी का नमूना लेकर जांच के लिए एफडीए की लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेज दिया। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा आयुक्त द्वितीय रणधीर सिंह ने बताया कि नाई का नगला स्थित स्थित डीएन फूड का बुधवार को निरीक्षण किया गया। यहां से पैक्ड सुपारी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें