फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: यशोभूमि योजना के लाभार्थियों को किया सम्मानित

Mon, 18 Sep 2023 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा जिला कार्यालय पर रविवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर यशोभूमि योजना की शुरुआत की गई। भाजपा पदाधिकारियों ने पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया। इस मौके पर यशोभूमि योजना के लाभार्थी सुनार, सुतार, राजमिस्त्री, नाई आदि को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। बाइक रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन





रैली का शुभारंभ प्रदेश के आबकारी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर इस वर्ष भी 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसके तहत 18 सितंबर को भाजपा युवा मोर्चा के बैनर तले रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।



18 सितंबर से 24 सितंबर तक जिले के वेलनेस सेंटर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर व मेलों का आयोजन किया जाएगा। 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक प्रत्येक ग्राम सभा में आयुष्मान कार्डो का वितरण होगा। नए एपीएल राशन कार्ड सहित सभी नए लाभार्थियों के कार्ड बनाए जाएंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने की अपील की।
विज्ञापन




कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, रूपेश उपाध्याय, प्रेम सिंह कुशवाहा, सुनील गौतम, अनुराग अग्निहोत्री, गगन शर्मा, दिलीप मित्तल अनिल कुशवाहा, पं. मोहित शर्मा, अजय रावत, प्रवीन कुमार, डॉ. आरसी गोला, यागेंद्र राजपूत, कृष्णमुरारी वार्ष्णेय, सोनिया नारंग, बंशी पंडित, हरीश सेंगर, संतोष जोशी, योगेन्द्र सिंह गहलोत, अंकुर सिसोदिया, गौरव ठाकुर, नीरेश कुमार सिंह, अशोक गोला, तरुण वर्मा आदि मौजूद रहे।





केक काटकर मनाया मोदी का जन्मदिन
हाथरस। पीएम नरेंद्र मोदी का जन्म दिन सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने भाजपा कार्यालय पर पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन केक काटकर मनाया। इस मौके पर भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें