मजूपुर सुबकरा के माजरा ग्राम नगला बरी निवासी अखित्यार सिंह पुत्र बदलूराम ने बताया कि वह गांव में परचून की दुकान करता है। बुधवार शाम करीब छ: बजे उसका बेटा अमरपाल दुकान पर बैठा हुआ था। तभी गांव का सोनू पुत्र महावीर वहां आया तथा उधार सामान मांगने लगा। अमरपाल ने उधार सामान देने से मना कर दिया। इसी बात पर आरोपी गालीगलौज करने लगा। विरोध जताने पर उसने अमरपाल को पीटा। पड़ोस के लोगों ने बचाया। मामले में थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।