सादाबाद के गांव नगला बाग निवासी रविंद्र ने कोतवाली में शिकायत की है। शिकायत में उन्होंने कहा है कि वह टैक्सी चलाते हैं। 13 जुलाई को वह रात आठ बजे गांव जा रहे थे। राया तिराहा के पास हरेंद्र, देवेंद्र, विनोद एवं एक महिला उनकी टैक्सी में बैठ गए और कहा कि उनको कुंजलपुर के तिराहे पर उतार देना। जब उन्होंने इन लोगों बताए स्थान पर उतार दिया और किराया मांगा तो आरोपियों ने गालियां दीं और पीटा। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद