फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बीबीए में प्रवेश के लिए मारामारी, कट ऑफ जारी होते तत्काल भरीं 60 सीटें

Fri, 28 Jul 2023 08:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के बागला डिग्री कॉलेज में बीबीए में शिक्षा के लिए 60 सीट उपलब्ध थीं। कट ऑफ जारी होते ही 60 सीटें तत्काल भर गईं। पहली वरीयता सूची में 35 विद्यार्थी प्रतीक्षारत रहे।
विज्ञापन
हाथरस का बागला डिग्री कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के बागला डिग्री कॉलेज में बीबीए में प्रवेश के लिए 60 सीटें आरक्षित की गई थीं। कॉलेज में प्रथम बार सरकारी शुल्क पर बीबीए कोर्स शुरू किया गया। इस कोर्स के आने के बाद जिले के विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। 

विज्ञापन


कॉलेज में जैसे ही प्रवेश प्रकिया शुरू हुई तो विद्यार्थियों ने आवेदन शुरू कर दिए। बीबीए के प्रथम शैक्षिक सत्र में प्रवेश पाने के लिए मारामारी हो रही है। बागला कॉलेज में सरकारी शुल्क पर बीबीए की शिक्षा प्रथम बार शुरू की गई है। बीबीए में दाखिले के लिए बागला डिग्री कॉलेज में प्रवेश शुरू होते ही छात्र-छात्राओं की भीड़ लग गई। 

बीबीए में शिक्षा के लिए 60 सीट उपलब्ध थीं। कट ऑफ जारी होते ही 60 सीटें तत्काल भर गईं। पहली वरीयता सूची में 35 विद्यार्थी प्रतीक्षारत रहे। प्राचार्य महावीर सिंह छोंकर ने बताया कि बागला डिग्री कॉलेज में पहली बार बीबीए का कोर्स शुरू हुआ है। विद्यार्थियों में बीबीए के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें