जिले के तीन प्राथमिक विद्यालय में तैनात तीन संविदा अनुदेशकों के नवीनीकरण पर रोक लगा दी गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाती भारती ने बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित रहने को लेकर कई स्पष्टीकरण नोटिस दिए गए थे, लेकिन अंशकालिक अनुदेशकों ने न तो स्पष्टीकरण दिया और न ही विद्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने बताया है कि अनुदेशक सरिता उप्रावि ध्यानअंगदा सादाबाद, रीना उप्रावि जारऊ, सादाबाद, नारायण सिंह उप्रावि जारऊ सादाबाद की संविदा का नवीनीकरण नहीं किया जाएगगा। संवाद