फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरसान में बच्ची की अचानक बिगड़ी तबियत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
विज्ञापन

कस्बा मुरसान में इलाज के अभाव में एक चार साल की बच्ची की मौत हो गई। योगेश निवासी स्टेशन रोड मुरसान ने बताया कि उसकी चार वर्षीय बेटी पूर्वी को रविवार की शाम को अचानक उल्टी हुई। जिसके चलते वह कस्बे के एक प्राइवेट डॉक्टर के पास उपचार के लिए ले गए। रात करीब ग्यारह बजे जब पूर्वी अपने परिजनों से ठीक-ठाक से बात करने लगी और अपने आप को स्वस्थ बताने लगी तो परिजन उसे अपने घर वापस ले आए। देर रात को अचानक पूर्वी की फिर से तबीयत बिगड़ गई। जिससे परिजन मुरसान के प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए। परिजनों ने बताया कि मुरसान के डॉक्टर ने उन्हें बच्ची को बाहर ले जाने की सलाह दी। परिजनों ने बताया कि लॉकडाउन के चलते वह बच्ची को दूसरे जगह नहीं ले जा सके। जिसके चलते बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें