थाना हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड पर शिल्पा गेस्ट हाउस के निकट रविवार की रात दो बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी दंपती से से चेन छीनने का प्रयास किया। गनीमत रही बाइक सवार अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पाए और मौके से फरार हो गए।
शहर के एक प्रतिष्ठित कारोबारी शादी समारोह में शामिल होने अलीगढ़ रोड स्थित श्रीराम गेस्ट हाउस में गए थे। वह रविवार की रात शादी समारोह से अपनी पत्नी के साथ लौट रहे थे। जैसे ही वह अलीगढ़ रोड पर शिल्पा गेस्ट हाउस के निकट पहुंचे तो बाइक सवार दो बदमाशों ने व्यापारी की पत्नी से चेन छीनने की कोशिश की।
उन्होंने इसका विरोध किया, जिससे बाइक सवार कामयाब नहीं हो पाए और मौका पाकर फरार हो गए। मौके पर भीड़ जमा हो गई। कुछ देर बाद व्यापारी दंपती अपने घर चले गए। थाना हाथरस गेट एसएसआई कृतपाल सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। संवाद