स्थापित करने के लिए लाई गई प्रतिमा।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सादाबाद क्षेत्र के गांव एदलपुर में शुक्रवार की आधी रात कुछ लोगों ने अवैध रूप से सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने हनुमान जी की प्रतिमा को लगाने का प्रयास किया, लेकिन अधिकारियों की सक्रियता की वजह से यह संभव नहीं हो सका। देर रात जब इसकी सूचना एसडीएम राजेश कुमार को मिली तो उन्होने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद मौके पर कस्बा इंचार्ज डिप्टी सिंह पहुंच गए और प्रतिमा को साथ लेकर कोतवाली आ गए। इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीके सिसौदिया ने बताया कि शनिवार की देर रात गांव एदलपुर में सरकारी जमीन पर किसी ने हनुमान जी की प्रतिमा को लाकर रख दिया था, सूचना मिलने पर मौके पर तत्काल कस्बा इंचार्ज डिप्टी सिंह को भेजा गया। प्रतिमा को वहां से मंगा लिया गया है। फिलहाल, इस मामले में जांच की जा रही है कि आखिर किसने प्रतिमा को सरकारी जमीन पर लगाने का प्रयास किया था और प्रतिमा को लगाए जाने के पीछे वजह क्या थी। इस संबंध में ग्रामीणों से पूछताछ भी की जा रही है। एसडीएम ने बताया कि नवीन परती की जमीन पर प्रतिमा को लगाने की कोशिश की गई थी।