फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
गाय के घायल होने की खबर सुनकर पहुंचे विश्व ह‌िंदू युवा वाहिनी के सदस्य। - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला किला खेड़ा में किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक गाय पर तेज धारदार हथियार से हमला करने का प्रयास किया। इससे गाय बुरी तरह जख्मी हो गई। गाय के मालिक ने इसकी सूचना विश्व हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनमोल गुप्ता को दी। गाय पर जानलेवा हमले की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष समस्त पदाधिकारी के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी को बुलाकर उसका इलाज कराया। उके बाद जिलाध्यक्ष अनमोल गुप्ता गाय के मालिक शिव शंकर पुत्र मिठ्ठू लाल दीक्षित के साथ कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर थानाध्यक्ष मृदुल कुमार सिंह को दी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। मौके पर जिलाध्यक्ष अनमोल गुप्ता, प्रबल प्रकाश वर्मा, गोविंद वार्ष्णेय, अंकुर शर्मा, देवांश कौशिक, चारुल कुमार, नीरज चौधरी व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें