फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ढकेल वाले से मांगी उधार में चाट, नहीं देने पर पीटा, ईंट से किया प्रहार, मौत

Thu, 27 Jul 2023 11:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

25 जुलाई को उदयवीर सिंह ढकेल लेकर घर जा रहा था। गांव के ही सत्ता पुत्र गुलाब सिंह कुशवाहा ने उससे उधार चाट मांगी। उदयवीर ने इनकार कर दिया। आरोपी ने उदयवीर को जमीन पर डालकर पीटा और ईंट से प्रहार कर दिया, जिससे उदयवीर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना हाथरस गेट क्षेत्र के सोखना में उधार चाट न देने को लेकर मारपीट में घायल व्यक्ति की आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। 

विज्ञापन


43 वर्षीय उदयवीर सिंह पुत्र कालीचरन निवासी गांव सोखना थाना हाथरस गेट एआरटीओ ऑफिस के निकट चाट की ढकेल लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। 25 जुलाई को वह ढकेल लेकर घर जा रहा था। गांव के ही सत्ता पुत्र गुलाब सिंह कुशवाहा ने उससे उधार चाट मांगी। उदयवीर ने इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


आरोपी ने उदयवीर को जमीन पर डालकर पीटा और ईंट से प्रहार कर दिया, जिससे उदयवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर ग्रामीणों ने आरोपी की पकड़ से उदयवीर को छुड़ाया। घायल उदयवीर को आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान उदयवीर ने दम तोड़ दिया। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें