फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट में अरिन सोलंकी को 1126वीं रैंक

विज्ञापन
अरिन सोलंकी को मिठाई खिलाते परिजन। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा नीट के परिणाम की हाल ही में घोषणा की गई है। क्षेत्र के कई युवाओं ने परीक्षा पास कर मेडिकल में भविष्य बनाने का सपना साकार किया है। गांव नानऊ के श्री सिंगारी देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरिओम सोलंकी के बेटे अरिन सोलंकी ने 1126 वीं रैंक प्राप्त कर नीट परीक्षा पास की है।
विज्ञापन

अरिन बचपन से ही प्रतिभाशाली छात्र रहा है और वह डॉक्टर बनना चाहता था। दादा बाबूलाल सोलंकी ने पुत्र की कामयाबी पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके अलावा जटोई के रहने वाले शिवकुमार गौतम के बेटे अभिषेक गौतम ने भी नीट परीक्षा में सफलता हासिल की है। एमबीबीएस के लिए प्रयासरत अभिषेक गौतम ने पहले प्रयास में ही परीक्षा पास कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बेटे की कामयाबी से परिवार में सभी बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें