फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत: हंगामे के बीच 17.50 करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी, पूर्व में दिए प्रस्तावों पर काम न होने का आरोप

Sun, 18 Jun 2023 02:07 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस जिला पंचायत की बैठक में पंचम वित्त योजना के तहत प्राप्त हुई 7.50 करोड़ रुपये की धनराशि से मार्गों की मरम्मत, इंटरलॉकिंग, शमशान घाटों के निर्माण कार्य कराए जाने,  15 वें वित्त व केंद्रीय वित्त आयोग से आए छह करोड रुपये से नाले, पुलिया , अनटाइड ग्रांट से चार करोड रुपये से लागत से इंटरलॉकिंग, ईंट-खड़ंजा आदि के कार्यों को स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन
जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते सांसद राजवीर दिलेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में हंगामे के बीच बीच 17.50 करोड़ के विकास के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के दौरान पेयजल आपूर्ति, सड़क निर्माण, अन्य मुद्दों से माहौल गर्माया रहा। जिला पंचायत सदस्यों ने पूर्व में दिए गए प्रस्तावों पर काम नहीं होने के आरोप लगाए। 

विज्ञापन


गत छह जून को भी जिला पंचायत की बैठक रखी गई थी, लेकिन कोरम पूरा नहीं होने पर बैठक स्थगित कर दी गई थी। जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक में पदेन सदस्य सहित 24 सदस्य मौजूद रहे। बैठक शुरू होते ही अपर मुख्य अधिकारी संतोष त्रिपाठी ने सदन के समक्ष प्रस्तावों को पढ़ना शुरू किया, सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। इनका आरोप था कि कुछ चहेते सदस्यों के क्षेत्रों में ही विकास कार्य कराए जा रहे है। कई प्रस्ताव पूर्व में जिला पंचायत में दिए गए हैं, लेकिन इन प्रस्तावों पर जिला पंचायत की ओर से कोई कार्य नहीं किया जा रहा है।मनमाने तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। 

कुछ सदस्यों का  कहना था कि कई बार हैंडपंप लगवाने और रिबोर कराने के संबंध में प्रस्ताव दिए, लेकिन  कोई काम नहीं हुआ। जिला पंचायत ईशान चौधरी ने कहा कि हमारे क्षेत्र को विकास कार्य दूर कर दिया गया है। सत्ता पक्ष के हिसाब से काम किए जा रहे हैं।क्षेत्र में लगाई गई स्ट्रीट लाइटों के मुददे को लेकर भी हंगामा हुआ। जिला पंचायत सदस्यों कहना था कि क्षेत्र में लाइटें तो लगाई गई हैं, लेकिन कुछ दिन बाद ही यह खराब हो रही है। कहने के बाद भी उन्हें बदला नहीं जा रहा है। 
विज्ञापन


जिला पंचायत की बैठक में पंचम वित्त योजना के तहत प्राप्त हुई 7.50 करोड़ रुपये की धनराशि से मार्गों की मरम्मत, इंटरलॉकिंग, शमशान घाटों के निर्माण कार्य कराए जाने,  15 वें वित्त व केंद्रीय वित्त आयोग से आए छह करोड रुपये से नाले, पुलिया , अनटाइड ग्रांट से चार करोड रुपये से लागत से इंटरलॉकिंग, ईंट-खड़ंजा आदि के कार्यों को स्वीकृति दी गई। इस मौके पर सांसद राजवीर दिलेर, जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर गुप्ता, रामेश्वर पहलवान, इंद्रजीत, राधा, शाीला देवी, रानू जादौन, मनोज कुमार, आरती, पंजाबी लाल दिवाकर, निहाल सिंह, पिंकी, गरुणध्वज, ईशान चौधरी, उम्मेद सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुमन यादव, गुंजन शर्मा, प्रभा सिंह, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, प्रतिभा माहौर, पूनम पांडेय, आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन

बनते ही उखड़ रही सड़कें, गुणवत्ता पर उठे सवाल

हाथरस जिला पंचायत वार्ड संख्या दो से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर पहलवान ने सड़क निर्माण कार्यां में घटिया सामग्री के प्रयोग को लेकर हंगामा किया। उनका कहना था कि ऐसी सड़कें बनाई जा रही हैं, जो कि बनने के साथ ही उखड़ने लगती है। इस कारण क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा भी उन्हें झेलने पड़ता है। उन्होंने सड़कों के निर्माण की जांच कराने की मांग की। रामेश्वर पहलवान ने कहा कि अखाडे़ पर भी हैंडपंप लगाने को लेकर कई बार कहा है, लेकिन अभी तक हैंडपंप नहीं लगाया गया है। इस पर सांसद राजवीर दिलेर ने कहा कि सांसद निधि से जल्द ही हैंडपंप लगवा दिया जाएगा। एक जिला पंचायत सदस्य ने निर्माण कार्यों के दौरान लगने वाली पट्टिकाओं पर नाम अंकित न होने की भी शिकायत उठाई। 



पिकनिक पर ले जाने की मांग
जिला पंचायत की बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने कहा कि सभी सदनों के लोग घूमने के लिए जा रहे हैं। यहां के सदस्यों को पर्वतीय क्षेत्रों में घूमने को ले जाया जाए, जिससे कि सभी के परिवारों को घूमने का मौका मिल सके।

हमने वोट नहीं दिए तो हमारे क्षेत्र का नहीं होगा विकास
जिला पंचायत की बैठक में हंगामे के बीच जिला पंचायत सदस्यों ने प्रस्तावों पर आपत्ति जताई। सदस्यों ने कहा कि अगर हमने जिला पंचायत अध्यक्ष के पक्ष में वोट नहीं डाले तो क्या हमारे क्षेत्र का विकास नहीं होगा। हमारे क्षेत्र के विकास के प्रस्तावों को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा। इसे लेकर काफी देर तक हंगामा चला। जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह ने खुलकर भरी बैठक में कहा कि हमने तो शशि चौधरी को वोट दिए थे। अब चाहो तो हमारे क्षेत्र का विकास करा देना।

खराब लाइटों को रख गए सदस्यों के घर
जिला पंचायत सदस्य ने यहां तक कह दिया कि इतनी खराब स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं, जो कुछ दिनों बाद ही खराब हो गईं। यहां तक कि इन लाइटों को क्षेत्रीय लोग उतारकर हमारे घरों पर रख गए हैं। इस कारण क्षेत्रीय लोगों की भी सुनने को मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें