संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
लंपी रोग से पशुओं में बचाव के लिए पशु पालन विभाग ने सर्विलांस टीम गठित कर दी है। ये टीमें गांवों में भ्रमण कर पशुपालकों को लंपी रोग से बचाव के बारे में जानकारी दे रही हैं। जिले की पांच किमी के सीमावर्ती गांवों में अब तक 36200 पशुओं का टीकाकरण करा दिया गया है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि लंपी रोग से ग्रसित पशुओं में रिकवरी हो गई। सभी पशु अब ठीक हैं। जिले में लगने वाली पैठों को भी जिलाधिकारी के माध्यम से प्रतिबंधित कर दिया गया है। सभी पशुपालकों को इस रोग के लक्षणों व बचाव के बारे में लगातार टीमों के जरिये जागरूक किया जा रहा है।