कोतवाली पुलिस ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो एडिट कर देश विरोधी व अशोभनीय टिप्पणी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। गौरतलब है कि शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस अशरफ खान उर्फ निसरत पुत्र शोध खान निवासी नगला भीका को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब पुलिस ने अब आरोपी शाहरुख पुत्र इसराइल निवासी समामई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद