फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चार गुना मुआवजा दे शासन-प्रशासन, मांगें पूरी न होने तक धरना जारी रखने का एलान

Sat, 16 Dec 2023 12:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

भारतीय किसान यूनियन भानु राष्ट्रीय महासचिव धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार को किसानों का उनका हक देना पड़ेगा। किसान धैर्य बनाए रखें और इस लड़ाई में उनके साथ दें। किसानों के हक की लड़ाई पूरी दमदारी से लड़ी जा रही है। मुआवजे की मांग पूरी होने में चाहे एक हफ्ता या एक महीना लग जाए, तब तक भारतीय किसान यूनियन भानु किसानों के साथ खड़ी रहेगी।
विज्ञापन
मिढ़ावली में दूसरे दिन धरने बैठे भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिढ़ावली व आसपास के गांव में रिंग रोड निर्माण के लिए अधिग्रहीत की गई जमीन के मुआवजा के लिए किसानों का धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। भारतीय किसान यूनियन भानु के कई पदाधिकारी और किसान धरना स्थल पर डटे रहे।

विज्ञापन


राष्ट्रीय महासचिव धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार को किसानों का उनका हक देना पड़ेगा। किसान धैर्य बनाए रखें और इस लड़ाई में उनके साथ दें। किसानों के हक की लड़ाई पूरी दमदारी से लड़ी जा रही है। मुआवजे की मांग पूरी होने में चाहे एक हफ्ता या एक महीना लग जाए, तब तक भारतीय किसान यूनियन भानु किसानों के साथ खड़ी रहेगी। किसानों को एक करोड़ 70 लाख प्रति हेक्टेयर का चार गुना मुआवजा शासन प्रशासन को देना ही होगा। जब तक यह मांग पूरी नहीं होती, धरना जारी रहेगा।

धरना स्थल पर राष्ट्रीय महासचिव धर्मेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय सचिव राजकुमार प्रधान, नरेंद्र चौधरी, कृष्णकांत रावत, मेंबर सिंह, हरेंद्र सिंह, गौरव चौधरी, एवरन सिंह, सुरेंद्र सिंह, श्यामवीर सिंह, सौदान सिंह, रामवीर सोलंकी, लक्ष्मी देवी, तारा देवी, भू देवी, रजत ठाकुर, मयंक वार्ष्णेय, राहुल ठाकुर, रितिक चौहान सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें