फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर आपत्तिजनक पोस्ट से गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा हिंदुओं में जातीय द्वेष फैलाए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। इसे लेकर राष्ट्रीय स्वाभिमान दल के संस्थापक दीपक शर्मा व उसके साथ कोतवाली पहुंचे लोगों ने एसपी बांसवाड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने को तहरीर दी है।
राष्ट्रीय स्वाभिमान दल के संस्थापक दीपक शर्मा ने बताया कि बांसवाडा पुलिस के अधिकृत ट्विटर हैंडल से लगातार जातीय द्वेष फैलाने वाले ट्वीट किए जा रहे हैं। अपराधियों का सम्मान किया जा रहा है। आरोप है कि बांसवाडा के अधिकारी समाज में द्वेष फैला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जातीय विघटन पैदा करके समाज को लड़ाने, झगड़ा करवाद कराने के लिये उकसाना कानूनी अपराध होने के साथ-साथ एक आईपीएस अधिकारी द्वारा पद की गरिमा को भी भंग करने का कार्य किया जा रहा है। दीपक शर्मा ने इस मामले को लेकर बांसवाडा के एसपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के लिए कोतवाली सदर में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें