फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पति ने गुस्से में पत्नी पर फेंका तेजाब, कहा तू केवल बेटी ही पैदा करती है, दो गिरफ्तार

Mon, 17 Jul 2023 07:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गुस्से में पति ने पत्नी पर तेजाब फेंक दिया, पर आरोपी पति ने कहा कि तेजाब फेंकने की बात झूठी है। गुस्से में आकर पत्नी पर खौलता दूध फेंका था। इस मामले में एक महिला सहित चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
तेजाब प्रतीकात्मक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सिकंदराराऊ स्थित कस्बा पुरदिलनगर में शनिवार की रात को पति ने पत्नी पर तेजाब फेंक दिया, जिससे पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई। महिला का अलीगढ़ इलाज चल रहा है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर यह जघन्य हरकत की गई। आरोपी पति ने कहा कि तेजाब फेंकने की बात झूठी है। गुस्से में आकर पत्नी पर खौलता दूध फेंका था। इस मामले में एक महिला सहित चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए एटा जिले के सकरौली थाना क्षेत्र के गांव चिरावली निवासी महिला के पिता ने कहा है कि बेटी की शादी आठ वर्ष पूर्व दीपक पुत्र वीरपाल के साथ की। ससुराल वाले दहेज में बाइक की मांग करते रहते थे। इस दौरान उनकी बेटी के चार संतान हुईं। चारों लड़की होने के कारण ससुराल वाले उसे ताना देते रहते थे कि तू केवल बेटी ही पैदा करती है। 

शनिवार की रात 11 बजे आरोपियों ने बेटी को पीटा और जान से मारने की नीयत से उस पर तेजाब फेंक दिया, जिससे उनकी बेटी बुरी तरह झुलसकर घायल हो गया। उसके शरीर का काफी हिस्सा झुलस गया है। स्थानीय निजी क्लीनिक में उसका इलाज कराया गया। वहां से उसे अलीगढ़ ले जाया गया। 
विज्ञापन


हालांकि आरोपी पति का कहना है कि पत्नी ने रात को उसके साथ दुर्व्यवहार किया था। गुस्से में उसने उस पर खौलता दूध डाल दिया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि महिला पर तेजाब फेंका गया या खौलता दूध, यह बात विवेचना में स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें