फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: विकास न होने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने किया आंदोलन का एलान

Thu, 02 May 2024 02:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
गांव कटैला में ग्रामीणों को समझाते अ​धिकारी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव कटैला में विकास कार्य नहीं कराए जाने से नाराज ग्रामीणों ने आंदोलन करने का एलान किया है। ग्रामीणों ने गांव में चुनाव बहिष्कार के बैनर लगा दिए हैं। इसकी भनक लगते ही बुधवार की दोपहर को खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह, जल निगम के अधिशासी अभियंता, सेक्टर मजिस्ट्रेट, ग्राम पंचायत सचिव व प्रधान गांव पहुंच गए और ग्रामीणों से वार्ता की। ग्रामीणों ने स्पष्ट कह दिया कि जब तक गांव में विकास कार्य नहीं होंगे, तब तक गांव का कोई व्यक्ति मतदान नहीं करेगा।
विज्ञापन




अधिकारियों ने ग्रामीण चंदन सिंह, वीर सिंह, लक्खो सिंह, गंगाराम, बाबूलाल, हीरालाल, कट्टू सिंह, दिगंबर सिंह, रामकुमार, हरपाल, योगेश, धनपाल, राजेश, मनीष, सोरन सिंह, जीतू आदि के साथ बैठक की। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में काफी समय से कोई विकास कार्य नहीं कराया गया है। जल निगम द्वारा पानी की पाइप डालने के लिए सड़क में गड्ढे खोद दिए गए हैं, लेकिन इन्हें अभी तक भरा नहीं गया है।



इससे हादसे होने का डर बना रहता है। बारिश के समय इन रास्तों से निकलने में काफी परेशानी होती है। गांव के सरकारी स्कूल के लिए जाने वाले रास्ते में कीचड़ भरी हुई है। स्कूल जाने वाले बच्चे आए-दिन कीचड़ में गिरते रहते हैं। गांव में सफाई कर्मी तक नहीं आता है। पूरे गांव की गलियां कीचड़ से अटी पड़ी हैं।
विज्ञापन




ग्रामीणों की समस्याओं का सुनकर अधिकारियों ने समस्याओं का जल्द से निस्तारण करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के जाने के बाद पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल भी गांव पहुंचे। उन्होंने भी ग्रामीणों काे समझाया, लेकिन ग्रामीणों ने उनकी भी एक नहीं सुनी। इसके बाद पूर्व विधायक बैरंग लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें