फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कम वोल्टेज की समस्या पर फूटा गुस्सा, बिजलीघर पर दिया धरना

Thu, 25 May 2023 12:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
वाटरवर्क्स बिजलीघर पर बिजली कटौती के विरोध में धरना देते वर्मा कॉलोनी के लोग।  संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
शहर के जलकल संस्थान विद्युत उपकेंद्र से पर्याप्त बिजली न मिलने पर क्षेत्र के लोगों का सब्र बुधवार को जवाब दे गया। आक्रोशित लोगों ने क्षेत्रीय सभासद अजयराज के नेतृत्व में विद्युत उपकेंद्र पर नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। इन लोगों का कहना था कि पिछले 15 दिनों से वह विद्युत आपूर्ति में व्यवधान की समस्या झेल रहे हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंग रही। अधिकारियों ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। तब जाकर यह लोग वहां से हटे।
विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि शहर के वाटर वर्क्स और वर्मा कॉलोनी में काफी समय से कम वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं। इस कारण लोगाें के फ्रिज, टीवी और कूलर नहीं चल पा रहे हैं। गर्मी में बिना कूलर-पंखों की हवा के लोग परेशान हो रहे हैं। कई बार लोगों ने समस्या के निदान की मांग की, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। बुधवार की दोपहर को बड़ी संख्या में लोग सभासद अजयराज के नेतृत्व में शहर के वाटर वर्क्स स्थित बिजली कार्यालय पहुंचे। वहां इन लोगों ने उपखंड कार्यालय पर नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। काफी देर तक उपखंड कार्यालय पर हंगामा चला। लोगों का कहना है कि जिस ट्रांसफाॅर्मर से बिजली दी जा रही है। वह फेस नहीं निकाल रहा है। इस कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों ने दूसरे ट्रांसफॉर्मर से आपूर्ति जोड़ने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन




उपखंड अधिकारी (एसडीओ) संदीप कुमार का कहना है कि वर्मा कॉलोनी में वोल्टेज की समस्या है। उसे दूर करने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें