फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी : पोषण ट्रैकर एप से की जाएगी पुष्टाहार की निगरानी

Wed, 31 May 2023 12:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र के लाभार्थियों को मिलने वाले पुष्टाहार की निगरानी पोषण ट्रैकर एप से की जाएगी। इसके लिए एप पर स्वचालित संदेश प्रणाली विकसित की गई है। सही पोषण-देश रोशन के उद्देश्य से बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरित होने वाले पुष्टाहार को हाइटेक करने का निर्णय लिया है। इसे लेकर जनपद के 99 प्रतिशत लाभार्थियों का डाटा ऑनलाइन किया जा चुका है। अब इन लाभार्थियों को पुष्टाहार के प्राप्त होते ही एसएमएस के माध्यम से तत्काल सूचना प्राप्त होगी।
विज्ञापन

जिले में बाल विकास एवं पुष्टाहार परियोजना के तहत 1712 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इन आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए जुडे़ विभिन्न प्रकार के लाभार्थियाें के आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर सहित अन्य जानकारियों को पोषण ट्रैकर पर ऑनलाइन फीड कर दिया गया है। एप पर बच्चों, गर्भवती व धात्री लाभार्थियों के पोषण का लेखा-जोखा रखा जाएगा। कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार की भी मॉनिटरिंग की जाएगी। एक क्लिक पर अंतिम लाभार्थी तक सेवाओं की ट्रैकिंग करने में भी आसानी होगी। एप के जरिए टेक होम राशन, हॉट कुक्ड मील के साथ ही शिशुओं और गर्भवती महिलाओं के लिए टीकाकरण की सेवाएं भी प्रदान की गईं है।

पुष्टाहार वितरण में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी केंद्रों पर होने वाले पुष्टाहार वितरण का डिजिटलीकरण किया जा रहा है। जिले के 99 प्रतिशत लाभार्थियों का डाटा ऑनलाइन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




धीरेंद्र उपाध्याय, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें