फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अमित ने उत्तीर्ण की पीसीएस की परीक्षा, बने आबकारी निरीक्षक

Sun, 09 Apr 2023 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अमित कुमार के पिता जयपाल सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में एसआई हैं और इस समय उनकी तैनाती फिरोजाबाद में है। अमित का चयन आबकारी निरीक्षक के पद पर हुआ है।
विज्ञापन
पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अमित को उनकी मां गुड्डी देवी मिठाई खिलाते हुए और साथ अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के नगला भोजा निवासी एक युवक ने सम्मलित राज्य-प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा उत्तीर्ण की है। उसका चयन आबकारी निरीक्षक के पद पर हुआ है। नगला भोजा निवासी इस युवक अमित कुमार के पिता जयपाल सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में एसआई हैं और इस समय उनकी तैनाती फिरोजाबाद में है।

विज्ञापन


अमित कुमार ने बताया कि उन्होंने ग्रेजुएशन दयालबाग विवि आगरा से किया था। इसके बाद उन्होंने प्रयागराज में रहकर कोचिंग की। दूसरी बार में उन्हें सफलता मिली है। अमित के परिवार में उनकी मां जहां घरेलू महिला हैं, तो उनकी बड़ी बहन भी सरकारी सेवा में है और उनके एक भाई इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे हैं। अमित ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। इस परिणाम के बाद अमित के घर में बधाई देने वालोंं का तांता लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें